फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: जालौन में छह साल के मासूम संग किया कुकर्म फिर थमा दिया बीस का नोट, बाेला किसी को कुछ मत बताना

Thu, 25 Feb 2021 11:12 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
जालौन के कोंच में छह साल के बच्चे के साथ पड़ोसी युवक ने कुकर्म किया फिर बीस का नोट थमा कर किसी को कुछ न बताने के लिए कहा। बच्चे की बिगड़ी हालत देख परिजनों ने उससे पूरी बात पूछी, इसके बाद कोतवाली पुलिस को मामले की सूचना दी। हरकत में आई पुलिस ने तत्काल ही आरोपी को गिरफ्तार कर बच्चे को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा।
विज्ञापन


सीओ विजय आनंद ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। कस्बा स्थित एक मोहल्ले में अनुसूचित जाति का एक छह वर्षीय मासूम बच्चा बुधवार की शाम अपने घर के बाहर खेल रहा था। उसी समय पड़ोस में रहने वाला युवक धर्मेंद्र (18) वहां आया और बच्चे को बहलाफुसला कर अपने घर में ले गया।
विज्ञापन

जहां उसने बच्चे के साथ गलत हरकत कर दी। परिजनों के मुताबिक करीब दो घंटे तक कमरे में बंद रखने के बाद आरोपी ने बच्चे को बीस का नोट देकर खामोश रहने को कहा। खून से लथपथ जब बच्चा किसी तरह घर पहुंचा तो परिजनों को घटना की जानकारी हुई।

इस पर घरवालों ने तुरंत ही पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी धर्मेंद्र को बुधवार की देर रात ही पकड़ भी लिया। सीओ ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कुकर्म के अलावा पॉक्सो एक्ट व एससी/ एसटी एक्ट में मामला दर्ज कर उसे जेल भेजा जा रहा है।

बता दें कि तीन दिन पहले भी 6 साल के ही एक अन्य मासूम के परिजनों ने दो किशोरों पर बच्चे के साथ कुकर्म का आरोप लगाया था। पुलिस ने मामला संदिग्ध बता कर परिजनों को टरका दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें