फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मां की डांट से नाराज होकर घर से निकली किशोरी... युवक ने होटल में की दरिंदगी; विरोध पर किया ये घिनौना काम

Wed, 11 Jun 2025 08:52 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर

सार

यूपी के मिर्जापुर की रहने वाली किशोरी मां की डांट से नाराज होकर घर से निकल गई। एक युवक ने उसे घर छोड़ने के बहाने कानपुर के एक होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के कानपुर जिले से शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। यहां मां की डांट से क्षुब्ध मिर्जापुर की रहने वाली किशोरी घर से निकल गई। प्रयागराज के रास्ते में किशोरी को मिला युवक घर छोड़ने के बहाने शहर के हरबंश मोहाल स्थित होटल ले आया। 
विज्ञापन


यहां उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने किशोरी की पिटाई भी की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किशोरी के परिजनों को जानकारी दी। घटना के बाद भाग निकले आरोपी पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।

मिर्जापुर की रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी को नौ जून को मां ने किसी बात को लेकर डांट दिया था। नाराज होकर किशोरी किसी तरह प्रयागराज पहुंच गई। वहां किशोरी की मुलाकात राजू तिवारी नाम के एक शख्स से हुई। 
विज्ञापन


घर छोड़ने के बहाने राजू किशोरी को बहला-फुसलाकर फतेहपुर के रास्ते कानपुर लेकर पहुंचा। घंटाघर स्थित अपोलो होटल में ले जाकर किशोरी के साथ दुष्कर्म किया और भाग निकला। किशोरी के शोर मचाने पर होटल स्टाफ इकट्ठा हो गया। 
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। एसीपी कलक्टरगंज आशुतोष ने बताया कि किशोरी के परिजन की शिकायत पर राजू तिवारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें