कानपुर। बिठूर पुलिस ने तीन नाबालिगों पर विधान सभा चुनाव में शांति भंग के अंदेशे की कार्यवाही की है। बार एसोसिएशन के महामंत्री योगेंद्र अवस्थी और अधिवक्ता कृष्णानंद झा ने एडीएम सिटी केपी सिंह से मामले की शिकायत की है।
एडीएम सिटी को आयु के प्रमाण के साथ दी गई अर्जी में कहा गया है कि ग्राम बैकुंठपुर बिठूर निवासी कन्हैया उर्फ दिव्याशुं, शिवम उर्फ अमन त्रिवेदी और पीयूष उर्फ अश्वनी की उम्र 18 साल से कम है। इसके बावजूद पुलिस ने इन नाबालिगों को शांति भंग के अंदेशे में पाबंद कर दिया है। एडीएम सिटी ने जांच के बाद कार्यवाही का आश्वासन दिया।