फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: स्टंटबाजी में कार सवार नाबालिगों ने बाइक सवार को मारी टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर । जाजमऊ के डिफेंस कॉलोनी में शनिवार शाम को तेज रफ्तार कार लहाराते हुए बाइक सवार को टक्कर मारते हुए सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से जा भिड़ी। हादसे में बाइक सवार घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार में तीन किशोर थे जो स्टंटबाजी कर रहे थे। किशोर मौके से भाग निकले। पुलिस ने कार कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

डिफेंस कॉलोनी निवासी रईस, सोहेल, वाजिद आदि क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि शनिवार शाम तेज रफ्तार कार निकली। इसमें तीन किशोर सवार थे। चालक कार को लहराते हुए सड़क पर स्टंटबाजी कर चला रहा था। केसा मोड़ के पास किशोरों से कार अनियंत्रित हो गई और आगे चल रहे बाइक सवार केडीए निवासी इस्माइल को टक्कर मारते हुए सड़क किनारे बिजली के खंभे से जा टकराई। घटना में इस्माइल घायल हो गया जबकि कार क्षतिग्रस्त हो गई। कार सवार किशोर मौका पाकर भाग निकले। क्षेत्रीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने कार कब्जे में ले ली है और इस्माइल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। इलाके के लोगों का आरोप है कि नाबालिग कार सवार अक्सर इलाके की सड़कों पर स्टंटबाजी करते हैं। इससे लोगों की जान का खतरा बना रहता है। कई बार पुलिस से शिकायत की गई। लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। थाना प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि कब्जे में लेकर कार मालिक का पता किया जा रहा है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें