फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: सीएचसी में डेढ़ घंटे इंतजार करते रहे सीएमओ, नहीं पहुंचा स्टॉफ

Thu, 25 Jun 2026 01:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। डॉक्टर व स्वास्थ्य कर्मियों की मनमर्जी की शिकायतों पर बुधवार को सीएमओ ने शिवली सीएचसी का निरीक्षण किया। यहां डेढ़ घंटे इंतजार करके लौट जाने के बाद भी सीएचसी अधीक्षक व ओपीडी ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर व कई कर्मचारी अस्पताल नहीं पहुंच पाए। वहीं, शिवली पीएचसी में फार्मासिस्ट अनुपस्थित मिले। सीएमओ ने सभी का एक दिन का वेतन काटा है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. जय गोविंद बुधवार सुबह 8:15 बजे पर सीएचसी शिवली पहुंचे। यहां परिसर में सफाई कर्मी पोंछा लगाता मिला जबकि इमरजेंसी में डॉ. शनि, फार्मासिस्ट शीला शुक्ला, वार्ड ब्वॉय विभांशु व स्टाफ नर्स रश्मि, गुंजन मौजूद मिलीं। वहीं, सीएचसी अधीक्षक डॉ. सिद्धार्थ वर्मा, डॉ. सोनम, डॉ. सुरभि, डॉ. नेहा जैन, फार्मासिस्ट पुष्पा, स्टाफ नर्स सुमन, लैब टेक्नीशियन विनय मौके पर नहीं मिले। सीएमओ ने लेबर रूम, फार्मेसी, इमरजेंसी एवं वैक्सीनेशन रजिस्टर का भी निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
इसके बाद काफी देर तक सीएचसी अधीक्षक ने सभी का इंतजार किया। कुछ कर्मचारी साढ़े नौ बजे अस्पताल पहुंचे। 9:45 बजे तक इंतजार करने के बाद सीएमओ अस्पताल से चले गए लेकिन सीएचसी अधीक्षक व कई कर्मचारी अस्पताल नहीं पहुंच पाए। सुबह 10 बजे के करीब सीएमओ ने शिवली पीएचसी का निरीक्षण किया। यहां उन्हें फार्मासिस्ट भूपेंद्र अनुपस्थित मिले। पीएचसी का निरीक्षण करने के दौरान सीएचसी अधीक्षक डॉ. सिद्धार्थ भी वहां पहुंच कर सीएमओ से मिले।
विज्ञापन

......................
कानपुर में रहने का मोह बाधित कर रहा स्वास्थ्य सेवाएं
शासन की गाइड लाइन के अनुसार जिले में तैनात स्वास्थ्य अधिकारियों, डॉक्टरों व कर्मचारियों को तैनाती स्थल पर ही रात्रि विश्राम करने के आदेश हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों व कर्मचारियों के ठहरने के लिए सीएचसी परिसर में आवास भी हैं लेकिन ज्यादातर स्वास्थ्य अधिकारी व कर्मचारी कानपुर में ठहरते हैं। कई डॉक्टर व स्वास्थ्य कर्मी प्रतिदिन कानपुर नगर से 50 से 80 किलोमीटर का सफर तय कर शासन की ओर से निर्धारित समय से देरी से अस्पताल आते हैं और अस्पताल बंद होने के समय से पहले ही वापस कानपुर के लिए रवाना हो जाते हैं। इसके चलते जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीजों को स्वास्थ्य सेवाओं में परेशानी का सामना करना पड़ता है।
.......................
बयान.....
सीएचसी में अधीक्षक सहित ओपीडी का पूरा स्टाफ अनुपस्थित मिला था। सभी का एक दिन का वेतन काटा गया है। साथ ही नोटिस देकर स्पष्टीकरण तलब किया गया है। अनुकूल जवाब न मिलने पर संबंधित के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। जिले के सभी डॉक्टर व स्वास्थ्य कर्मी शासन की ओर से गर्मियों में ओपीडी के लिए निर्धारित समय सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक ड्यूटी करने का नियम पालन करें। ऐसा न करने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. जय गोविंद, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें