फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्ते शर्मसार: नाबालिग साली से दुष्कर्म का प्रयास, विरोध पर जीजा ने बेरहमीं से मारा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Wed, 31 May 2023 11:33 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

Auraiya Crime: दिबियापुर थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक जीजा ने नाबालिग साली से दुष्कर्म का प्रयास किया। पीड़िता के विरोध करने पर बेरहमीं से मार डाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
दुष्कर्म और हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया जिले में दिबियापुर थाना क्षेत्र के तैयापुर में बहनोई ने नशे की हालत में 13 वर्षीय साली के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने मौके से आरोपी को हिरासत में लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

फिरोजाबाद जिले के किशनपुर रसूलाबाद निवासी एक 13 वर्षीय किशोरी का दिबियापुर के तैयापुर में बहनोई के घर पर शव पड़ा मिला। मृतक की बड़ी बहन ने पति के ऊपर हत्या का आरोप लगाया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू की है।
एएसपी दिगंबर कुशवाहा ने बताया कि मृतका एक माह पहले अपने बहन के घर आई थी। बड़ी बहन ने बताया है कि मंगलवार शाम पति नशे की हालत में घर पहुंचा। छोटी बहन के साथ जबरजस्ती की। विरोध करने पर उसे बुरी तरह पीटा और गला दबाकर हत्या कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें