फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Dehat: नाबालिग ने प्रेमी से रचाई शादी, पिता ने अन्य युवक पर दर्ज कराई थी रिपोर्ट, जांच में जुटी पुलिस

Fri, 26 Aug 2022 04:45 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

बिल्हौर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग ने अपने प्रेमी से शादी कर ली। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दोनों को बरामद कर लिया है। बता दें कि लड़की पिछले सप्ताह घर से भागी थी। इस पर उसके पिता ने गांव के ही एक युवक पर अगवा करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
कोर्ट मैरिज - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर देहात में बिल्हौर क्षेत्र के एक गांव से पिछले सप्ताह घर से भागी नाबालिग लड़की ने अपने प्रेमी के साथ शादी कर ली है। नाबालिग होने की वजह से मुखबिर की सूचना पर लड़की सहित उसके प्रेमी को पुलिस ने घर से बरामद कर लिया है।

विज्ञापन

पुलिस आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है, जबकि पिता ने कस्बे के ही एक अन्य युवक के खिलाफ लड़की को अगवा करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जानकारी के मुताबिक क्षेत्र के एक गांव की 17 साल की लड़की पिछले सप्ताह अचानक घर से गायब हो गई थी।
पिता ने कस्बे के एक अन्य युवक के खिलाफ  थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी। पुलिस तब से नाबालिग की तलाश कर रही थी। मुखबिर से सूचना मिली कि क्षेत्र के एक गांव में लड़की और लड़का मौजूद है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह परिहार टीम के साथ गांव पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होने दोनों को लेकर थाने आए आ गए। पूछताछ में दोनों ने शादी करने की बात कही है। थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह परिहार ने बताया की पूछताछ में नाबालिग लड़की को भगाकर कोर्ट मैरिज की बात सामने आ रही है। परिजनों से लड़की की उम्र के साक्ष्य मांगे गए हैं और उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें