कुछ लोगों से पूछताछ कर पहले उस तक पहुंचा गया। उसके दो अन्य साथियों को भी उठाया गया। इन सभी के पास रितिक का सामान मिला। पूछताछ में तीनों ने किसी वारदात को अंजाम देने की बात से इनकार किया है। फिर भी पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। गुरुवार को भी गोताखोरों ने करीब सात घंटे तक गंगा में सर्च ऑपरेशन चलाया।
गंगा बैराज पर पहुंच बंद कर दिया था मोबाइल
रितिक दो सिम इस्तेमाल करता था। दोनों सिम एक ही मोबाइल में थे। एसीपी ने बताया कि सीडीआर से पता चला कि ये तीनों युवक मोबाइल व अन्य सामान लेकर बैराज पहुंचे थे। वहीं पर मोबाइल बंद कर दिया था। फुटेज व युवकों के बयानों से भी इसकी पुष्टि हो गई है।
नहाने के लिए गया और डूब गया
पुलिस को इन युवकों ने बताया कि मंगलवार सुबह वह भी घाट पर पहुंचे थे। उन्होंने देखा कि साइकिल से आए युवक ने कपड़े उतारे और नहाने के लिए छलांग लगा दी। चंद सेकेंड बाद वह डूबने लगा था। पुलिस इस बात पर यकीन नहीं कर रही है। इसलिए पुलिस साजिश के बिंदु पर ही तफतीश कर रही है।