फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग की कर दी शादी, बालिग हुई तो प्रेमी से किया विवाह, पहले पति पर लगाया मंदबुद्धि होने का आरोप

Fri, 23 Aug 2019 06:12 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फर्रुखाबाद के मोहम्मदाबाद में गांव के ही युवक से प्रेम प्रसंग होने पर पिता ने नाबालिग बेटी की शादी एक युवक से कर दी। पति के मंदबुद्धि होने पर वह अपने मायके आ गई। बालिग होने पर उसने प्रेमी से कोर्ट में शादी कर ली। शुक्रवार को कोतवाली पहुंचने पर वह कागजात दिखाकर प्रेमी के साथ चली गई। 
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी का गांव के ही एक युवक से प्रेम प्रसंग था। पिता को पता चलने पर उन्होंने करीब डेढ़ साल पहले उसकी शादी एक युवक से कर दी। शादी के बाद किशोरी को पति के मंदबुद्धि होने का पता चला। इस पर वह कुछ दिन बाद ही वहां से मायके आ गई।

करीब 15 दिन पूर्व वह अपने प्रेमी के साथ चली गई। इस पर उसके पिता ने कोतवाली में प्रार्थनापत्र दिया। साथ ही 10 हजार रुपये व जेवरात ले जाने का आरोप लगाया। शनिवार को कोतवाली पहुंची उसकी बेटी ने बताया कि जब वह नाबालिग थी, तब उसके पिता ने एक मंदबुद्धि युवक से उसकी शादी कर दी थी।
विज्ञापन


अब वह बालिग है और उसने अपने प्रेमी से कोर्ट में शादी कर ली है। इस पर कोतवाल ने उसके पिता व पहले वाले पति के परिजनों को कोतवाली बुलाया। उसकी मां ने उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन वह अपने प्रेमी के साथ ही चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें