फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya: बंबा में नहा रहा नाबालिग डूबा, चचेरी बहनों के साथ गया था नहाने, 12 घंटे बाद उतराता मिला शव

Sat, 22 Jun 2024 03:45 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

Auraiya News: बेला थाना क्षेत्र में चचेरी बहनों के साथ बंबा नहाने गया नाबालिग डूब गया था। 12 घंटे बाद उसका शव उतराता हुआ मिला। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
मौके पर रोते-बिलखते परिजन व ग्रामीणों की भीड़ व मौजूद पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया जिले में बेला थाना क्षेत्र के ग्राम नौसारा से निकले कंसुआ बम्बा में शुक्रवार शाम एक नौ वर्षीय किशोर नहाते समय डूब गया। उसकी ग्रामीणों ने काफी खोजबीन की, लेकिन कुछ भी पता नहीं चला। देर रात थाना पुलिस को सूचना दी। इसमें पुलिस ने शिकायती पत्र लेकर खोजबीन शुरू की। शनिवार सुबह लगभग सात बजे ग्रामीणों ने किशोर का शव रज्जापूर्वा के पास बहता हुआ देखा।

विज्ञापन

 इस पर घटना की सूचना थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना की। जानकारी के अनुसार, इटावा जनपद के थाना वैदपुरा के गांव रजुमऊ निवासी सागर (9) पुत्र दीपू सविता अपनी मां निशा के साथ 19 जून को बेला थाना क्षेत्र के नौसारा स्थित अपनी ननिहाल  मामा अभिनेंद्र के यहां आया था।
यहां शुक्रवार शाम को ननिहाल के बच्चों नेहा (11), रंगोली (7) व रिया (5) के साथ घर से लगभग सौ मीटर दूर स्थित बंबा में नहाने गया था। यहां नहाने के बाद अन्य बच्चे तो घर लौट आए, लेकिन सागर वापस नहीं लौटा। यह देख परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से उसकी खोजबीन शुरू की। पता न लगने शाम लगभग साढ़े छह बजे पुलिस को सूचना दी गई।

विज्ञापन

ग्रामीणों ने सुबह बंबा में एक शव बहता हुआ देखा
मौके पर पहुंचे सीओ बिधूना अशोक कुमार व थाना पुलिस ने नाबालिग की खोजबीन शुरू की, लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चला। शनिवार सुबह लगभग सात बजे ग्रामीणों ने नौसारा से लगभग 12 किलोमीटर दूर बंबा में एक शव बहता हुए देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने किशोर का शव देखकर परिजनों को सूचना दी।

विज्ञापन

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
मौके पर पहुंचे मामा अभिनेंद्र ने शव की शिनाख्त अपने भांजे सागर के रूप में की। घर में सागर सबसे बड़ा था। उससे छोटे तीन भाई अभय, रोहन, शनि व एक बहन है। पुत्र की मौत से भाई बहन समेत मां निशा का रो रोकर बुरा हाल था। क्षेत्राधिकारी बिधूना अशोक कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें