फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: मां ने डांटा, फोन का नहीं दिया जवाब, नाबालिग बेटी ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। जूही थाना क्षेत्र के परमपुरवा में मां के डांट के बाद फोन का कोई जवाब न देने से क्षुब्ध हाईस्कूल की छात्रा आलिया (16) ने घर में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना के वक्त घर पर उसके मूकबधिर ताऊ भी मौजूद थे। पिता के अनुसार घर लौटने पर भाई ने इशारों से घटना की जानकारी दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पिता मो. शरताज ने बताया कि कुछ दिन पहले पत्नी रहनुमा, बेटी आलिया, छोटी बेटी खुशी व बेटे मेराज के साथ प्रयागराज स्थित मायके गई थी। इधर कुछ दिनों में आलिया के हाईस्कूल की छमाही की परीक्षा होनी है। इस बात की जानकारी जब बेटी को हुई तो उसने मां से घर आने व परीक्षा देने की जिद की। इस पर मां ने उसे डांट दिया। बेटी नहीं मानी तो रहनुमा उसे घर पर छोड़कर फिर लौट गई। रास्ते में रहनुमा ने बेटी को फोन कर फिर से डांटा। इसके बाद आलिया ने रहनुमा को कई फोन किए लेकिन उन्होंने गुस्से में जवाब नहीं दिया।
शरताज के अनुसार रविवार सुबह घर पर उनका मूकबधिर भाई मो. आफाक व बेटी आलिया थी। तभी उसने फंदा लगा लिया। बेटी की मौत की सूचना पर मां रहनुमा प्रयागराज से घर पहुंचीं तो बदहवास हो गईं। जूही इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार पटेल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें