कानपुर। चकेरी थाना क्षेत्र के श्यामनगर निवासी प्रकाश केजरीवाल के मुताबिक उनकी डी-ब्लॉक में पूजा हैंडलूम नाम से दुकान है। बीते 10 सितंबर की देर रात चोर दुकान में घुसा।
विज्ञापन
लोहे की अलमारी को ग्राइंडर से काटकर सात हजार रुपये, गहने समेत अन्य सामान चुरा ले गया। चकेरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। थाना प्रभारी संतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की मदद से पहचान कर रविवार दोपहर 17 वर्षीय नाबालिग को पकड़ा। उसके पास से चोरी का माल बरामद हुआ है। बाल सुधार गृह भेजा गया।