सलाह का वीडियो हुआ है वायरल
मीडिया के सवाल पर दी गई उनकी सलाह का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वह कहती नजर आ रही हैं कि बेहतर यह है कि टमाटर गमले में उगा लें। मेरे क्षेत्र में असई में महिलाएं पोषण वाटिका बनाकर उसमें सब्जी उगा लेतीं हैं। सभी यह कर सकते हैं। अब तो तीन चार गमले में ही काफी टमाटर उगाये जा सकते हैं।
सोशल मीडिया पर आ रही है अलग-अलग प्रतिक्रिया
टमाटर मंहगा है, तो नीबू का उपयोग कर लें या फिर टमाटर खाना ही छोड़ दें। इससे वह खुद ब खुद सस्ते हो जायेंगे। जो चीज महंगी हो उसका त्याग कर दें। त्याग करने से खुद चीजें सस्ती हो जाती हैं। सोशल मीडिया पर मंत्री की सलाह पर लोग अलग-अलग तरह की राय भी व्यक्त कर रहे हैं।
रुद्राक्ष का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
महिला कल्याण एवं बाल विकास पुष्टाहार विभाग राज्यमंत्री ने नंदन वन में पूजन-अर्चन के बाद रुद्राक्ष का पौधा रोपित किया। साथ ही सभी को पर्यावरण का संकल्प दिलाया। कहा कि प्रत्येक व्यक्ति पांच पौधा लगाए और उनकी देखभाल करें। मंत्री ने इटौली स्थिति मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी सेंटर में नंदन वन में पौधरोपण किया।
वृक्षों के बिना जीवन की कल्पना नहीं
कहा कि छात्राएं घर में तुलसी, सहजन, आंवला और गिलोय अवश्य लगाएं। संपर्क मार्गों के दोनों तरफ फल, फूल व छायादार पौधों को रोपित कराया जाए। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का अहम हिस्सा है और वृक्षों के बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है।
रोपित कराए जा रहे 65 लाख पौधे
डीएम एमपी सिंह ने बताया कि वृहद पौधरोपण में नंदन, आयुष और ग्राम वन में शनिवार को 65 लाख पौधरोपण कराया जा रहा है। इसके लिए विभागों को लक्ष्य दिया गया है। राज्यमंत्री, जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों को स्मृति चिह्न व रुद्राक्ष पौध देकर सम्मानित किया गया।