केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति
- फोटो : सोशल मीडिया
हमीरपुर जिले के गहरौली में गांव कंधौली में चल रही श्री नौ कुण्डली महायज्ञ में पहुंची केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि जो ग्रंथ नहीं पढ़ते हैं उन्हें हमारे ग्रंथों के बारे में बोलने का हक नहीं है। मुस्करा विकास खंड क्षेत्र के गांव कंधौली में चल रही भव्य नौ कुण्डलीय महायज्ञ में पहुंची केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने अपने संबोधन में कहा कि जिम्मेदारी का निर्वहन हमेशा सच्चे मन से होना चाहिए।
समाज की सेवा किस तरह से की जाती है। यह संतों से सीखना चाहिए। जो सब कुछ समाज के लिए ही करते हैं। शरीर में प्राण हैं तो प्राणी हो। जिसमें मन और इंद्रियां आ जाती हैं वह पशु हो जाता है। जिसमें तन, मन, प्राण, इंद्रियां और बुद्धि इनका अभिमान खत्म हो जाता है। वह परमात्मा हो जाता है। वही दूर दराज से आये साधु संतों ने भी अपने अपने संबोधन किये। इस मौके सांसद पुष्पेन्द्र चंदेल, संतराम राजपूत, चेेयरमैन कुलदीप निषाद, ब्लॉक प्रमुख वीरनारायण राजपूत, करन सिंह राजपूत, अभिषेक तिवारी, हरिमिलन राजपूत, सुनील आदि मौजूद रहे।