फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाह और भ्रष्ट अधिकारियों को यूपी के कारागार राज्यमंत्री का अल्टीमेटम

Sun, 15 Oct 2017 04:40 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश सरकार के कारागार मंत्री जय कुमार सिंह जैकी
विज्ञापन
प्रशासनिक अधिकारियों को सुधरने का मौका देने का समय बीत चुका है, अब सीधे कार्रवाई होगी। मुख्यमंत्री अब किसी भी लापरवाही, भ्रष्टाचार और जनविरोधी काम करने वाले को बख्शने वाले नहीं है। यह बयान है यूपी के कारागार राज्यमंत्री जयकुमार सिंह जैकी का।  
विज्ञापन
फतेहपुर के चौडगरा  कैंप कार्यालय में लोगों की समस्याएं सुनते हुए मंत्री जैकी ने कहा कि सबका साथ सबका विकास का सपना पूरा करने के लिए समाज के हर वर्ग का सहयोग जरूरी है। इसके लिए सरकारी अधिकारियों को हमेशा जनता हित में काम करना होगा। जो ऐसा नहीं करेगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। 
उन्होंने 17 अक्टूबर को सोनेलाल के परिनिर्वाण दिवस पर इलाहाबाद में होने वाले श्रद्धांजलि समारोह में क्षेत्र से जाने वाले कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपकर योजना तैयार की। शीघ्र ही चौडगरा से कानपुर तक सरकारी बसें चलवाने का आश्वासन दिया। चौडगरा कार्यालय में आई 14 शिकायतों में कई शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कराया, बाकी पर कार्रवाई के निर्देश दिए। मंत्री कुछ अधिकारियों से नाखुश भी दिखे। इस दौरान कार्यालय प्रभारी प्रताप भान सिंह, मंडल अध्यक्ष बीरू शुक्ला, अनुराग भदौरिया, बाबूराम उत्तम, सुनील उत्तम रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें