केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर
- फोटो : अमर उजाला
चित्रकूट के ग्रामोदय मेला में पहुंचे केद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि भाजपा को समर्थन चारों ओर से मिल रहा है। नोटबंदी के प्रभाव से परेशानी केवल उन लोगों को है जिनके पास काला धन है। कांग्रेस, सपा और बसपा के नेताओं को नोटबंदी से परेशानी है। मंत्री ने कहा कि बुंदेलखंड केंद्र सरकार की प्राथमिकता पर है इसे हम विकास की दौड़ में सबसे आगे लाएंगे।