आर्बीसन स्कूल का वार्षिकोत्सव
- फोटो : अमर उजाला
बच्चों का जोश और उत्साह देखकर सब हैरान हो गए। मौका था कानपुर के आर्बीसन स्कूल के वार्षिकोत्सव का। स्कूल के बच्चों ने एक से एक बेहतरीन परफॉर्मेन्स देकर सबको हैरत में डाल दिया। देश भक्ति से ओतप्रोत धमाकेदार डांस प्रस्तुति देकर बच्चों ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। इस मौके पर स्कूल के 200 से ज्यादा बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि परिवर्तन संस्था के संदीप जैन, डॉ. डीएस सिंह, अजीत सिंह, विनय सिंह सेंगर, प्रिंसिपल रितु भोला, अपर्णा, रेखा, रश्मि, सुनीता, योगेश आदि लोग कार्यक्रम में मौजूद थे।