फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सियासी हलचलः गठबंधन पर महाना का वार, मंत्री अर्चना पांडेय का पाक पर प्रहार

Mon, 01 Apr 2019 01:16 PM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
अर्चना पांडेय,  सतीश महाना
विज्ञापन
किसानों को भाजपा के पक्ष में लाने के लिए पार्टी ने रविवार को कानपुर के महाराजपुर में किसान महासम्मेलन का आयोजन किया। इस मौके पर प्रदेश सरकार की मंत्री अर्चना पांडेय ने कहा कि मोदी और योगी सरकार की ज्यादातर नीतियां किसान हित के लिए बनाई गई हैं।
विज्ञापन


सम्मेलन में आए किसानों से कहा कि ऐसी बहुत सी योजनाएं हैं, जिसकी जानकारी काफी लोगों तक नहीं पहुंच पाई है। भाजपा का कार्यकर्ता घर-घर जाकर यह काम करेगा। भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव पर बोलते हुए मंत्री इतने आवेग में आ गईं कि उन्होंने कहा यदि कोई हम पर एक गोली चलाएगा तो हम उस पर गोला दाग देंगे। 
विज्ञापन

एक पार्टी ऐसी भी है जो टिकट बेचती है- कैबिनेट मंत्री सतीश महाना

कैबिनेट मंत्री सतीश महाना ने कहा कि अकबरपुर लोकसभा क्षेत्र में कुछ ऐसे भी प्रत्याशी जीतने का सपना लेकर मैदान में हैं, जिनकी पिछली बार जमानत जब्त हो गई थी। गठबंधन पर तंज कसते हुए कहा कि एक पार्टी ऐसी भी है जो टिकट बेचती है। भाजपा से अकबरपुर लोकसभा प्रत्याशी देवेंद्र सिंह भोले ने कहा कि मोदी सरकार ने बिना किसी भेदभाव के विकास को गति दी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें