फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: फतेहपुर पहुंचे मंत्री अजीत पाल सिंह, जी-राम-जी योजना का बताया रोडमैप, बोले- संवरेगा श्रमिकों का भविष्य

Sun, 11 Jan 2026 05:40 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

Fatehpur News: प्रभारी मंत्री अजीत पाल सिंह ने फतेहपुर में  जी-राम-जी योजना की घोषणा की, जिसके तहत ग्रामीणों को 125 दिन का रोजगार और भुगतान में देरी होने पर हर्जाने का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
अजीत सिंह पाल (प्रभारी मंत्री) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर पहुंचे प्रभारी मंत्री अजीत पाल सिंह ने रविवार को भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी जी-राम-जी योजना को लेकर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह योजना ग्रामीण विकास और मजदूरों के उत्थान की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। योजना के लागू होने से ग्रामीण क्षेत्रों के श्रमिकों को साल में 125 दिन का सुनिश्चित रोजगार मिलेगा और काम करने के एक सप्ताह के भीतर मजदूरी सीधे उनके खातों में पहुंचाई जाएगी।

विज्ञापन

प्रभारी मंत्री ने बताया कि यदि किसी कारणवश भुगतान में देरी होती है] तो मजदूरों को हर्जाने सहित राशि दी जाएगी। उन्होंने ग्राम प्रधानों की भूमिका पर भी प्रकाश डालते हुए कहा कि अब विकास कार्यों के लिए पहले की तुलना में नियमों को सरल किया गया है। प्रधान बाढ़ नियंत्रण, पंचायत भवन निर्माण, सड़क निर्माण जैसे कार्यों में इस योजना की धनराशि का सीधे उपयोग कर सकेंगे। प्रेस वार्ता के अंत में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के  ‘ विकसित भारत के संकल्प को दोहराते हुए कहा कि विकसित भारत का रास्ता विकसित गांवों से होकर गुजरता है और जी-राम-जी योजना उसी दिशा में एक मजबूत कदम है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें