अपनी झोपड़ी के बाहर बैठी दिव्यांग कल्ली
- फोटो : अमर उजाला
एक ओर सरकार दिव्यांगों और गरीबों को संभव सहायता उपलब्ध कराने की बात कर रही है। वहीं, आधार कार्ड की अनिवार्यता से तमाम पात्र लोग सरकारी योजनाओं का लाभ पाने से वंचित हैं। ऐसा में ही एक मामला तहसील क्षेत्र के तेजपुर गांव निवासी 85 वर्षीय कल्ली देवी का है।
उसके पास आधार कार्ड न होने से पेंशन और राशन (दोनों) से मोहताज है। उसकी दशा देखकर पड़ोसी और गांववाले भी परेशान हैं। गांव निवासी सुबेदार संखवार, आशकरण और शिवबालक संखवार ने बताया कि कल्ली गांव की बेटी हैं और वह जन्म से दृष्टिहीन हैं। उसके दो बेटे हैं।
इनमें बड़ा बेटा बाहर रहता है। जबकि, छोटा बेटा अपने परिवार के साथ अलग रह रहा है। वृद्ध मां से कोई वास्ता भी नहीं रखता है। बताया कि कल्ली के पति रामअधार की मृत्यु कई वर्ष पहले हो चुकी थी। वह झोपड़ी में अकेली रहती है।