फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घाटमपुर: खनन माफिया ने दरोगा-सिपाही को पीटा, दरोगा के हाथ की उंगली टूटी

Sun, 30 Aug 2020 10:33 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, घाटमपुर
विज्ञापन
खनन माफिया ने दरोगा-सिपाही को पीटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
घाटमपुर के भीतरगांव में साढ़ थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव में रविवार दोपहर अवैध खनन की सूचना पर पहुंचे थाने के दरोगा और सिपाही के ऊपर खनन माफिया ने हमला कर दिया। आरोप है कि लात-घूूंसों से दरोगा-सिपाही की पिटाई की गई।
विज्ञापन


जिसमें दरोगा के हाथ की उंगली में फ्रैक्चर हो गया। घायल पुलिस कर्मियों का डाक्टरी परीक्षण कराने के साथ थाने में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। शाम को एसपी ग्रामीण बृजेश श्रीवास्तव साढ़ थाना पहुंचे।

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की गई हैं। कस्बे के चिरली गांव में गांव पंचायत की ओर से सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया जा रहा है। वहां मिट्टी पुराई का ठेका चिरली गांव निवासी खनन माफिया कल्लू सिंह ने ले रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह रविवार दोपहर रसूलपुर गांव के पास मिट्टी खुदाई कर ट्रैक्टर ट्राली में भरवा रहा था तभी, साढ़ चौकी इंचार्ज कृष्णमोहन हमराही सिपाही पंकज कुमार के साथ पहुंचे और कल्लू सिंह से परमीशन दिखाने को कहा।

उसने कहा मिट्टी सामुदायिक शौचालय के निर्माण कार्य के लिए ले जाई जा रही है। दरोगा ने ट्रैक्टर-ट्राली थाने ले चलने को कहा तो विवाद हो गया। पुलिस का आरोप है कि कल्लू सिंह ने अपने हिस्ट्रीशीटर भाई रघुवीर सिंह और कुछ अन्य लोगों को बुला लिया और मारपीट कर दी।

इसके बाद ट्रैक्टर-ट्राली लेकर भाग निकले। बाद में भारी फोर्स पहुंचा और रसूलपुर से ट्राली और कुड़नी गांव के पास ट्रैक्टर बरामद कर लिया। थाना साढ़ में एसआई कृष्णमोहन की ओर से कल्लू सिंह और उसके भाई रघुवीर सिंह समेत छह नामजद और पांच अज्ञात समेत 11 के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। घाटमपुर सीओ रवि कुमार सिंह ने बताया कि अवैध खनन की मौखिक सूचना पर पुलिस रसूलपुर गांव गई थी। आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीमें छापा मार रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें