स्थानीय मंडी परिसर में चोरों ने एक दुकान के पिछले दरवाजे की चादर काटकर
लाखों रुपये का परचून सामान पार कर दिए। दुकान में पांच अन्य दुकानदारों के
सामान रखे थे। चोरों ने पड़ोसी के दुकान का भी ताला काटा गया। दरवाजा न
खुलने से सामान बच गया। बुधवार को दुकान खोलने गए दुकानदार को चोरी की
जानकारी हुई। कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
पुखरायां के
किदवईनगर निवासी धर्मेंद्र साहू ने बताया कि दिनेश गुप्ता के नाम
से आवंटित दुकान में बतौर गोदाम वह और मनोज साहू, विनोद साहू, खुशाली साहू व
शैलेंद्र साहू अपने परचून के सामान रखते हैं। सभी लोग मंडी में बुधवार व
शनिवार को बाजार के दिनों दुकानें लगाते हैं। बुधवार की सुबह उसने और विनोद
ने पहुंचकर दुकान का शटर खोला तो पिछवाड़े का दरवाजा खुला था। कुंडी-ताले
को लोहे की चादर काटकर अलग किया गया था। मौके पर अन्य दुकानदार भी आ गए।
दुकान
के गोदाम में गाए तो वहां से 10 बोरे अरहर की दाल, चार पेटी काजू, दस टीन
वनस्पति तेल, काबुली चने, राजमा व बेसन के बोरे और मसालों के गत्ते नदारत
थे। पड़ोस की दुकान का ताला कटा था। दरवाजे के पीछे भरे बोरे की आड़ होने
की वजह से दरवाजा नहीं खुल सका। जिससे खुशाली साहू, पप्पू साहू, विजय साहू,
जगदंबा साहू के सामान चोरी होने से बच गए। कोतवाल फरमूद अली पुन्डीर ने
बताया कि जल्द ही सामान बरामद करके वारदात का खुलासा किया जाएगा।