फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल मंत्री को ट्वीट कर रुकवानी पड़ी ट्रेन में फौजी की दारू पार्टी

Sun, 26 Nov 2017 11:03 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस में एक फौजी की दारू पार्टी चल रही थी। जनाब शराब में इतना डूब गए क‌ि अासपास बैठे लाेगाें काे भूल हंगामा करना शुर कर द‌िया। फौजी की नशेबाजी से परेशान हाेकर लाेगाें काे बचने के ‌ल‌िए रेल मंत्री की शरण लेनी पड़ी। 
विज्ञापन




ग्वालियर बरौनी एक्सप्रेस के एसी कोच बी-2 की अटेंडेंट सीट पर एक फौजी बैठा था। वहां पर वह शराब पी रहा था। शराब के नशे में डूबने के बाद फौजी ने हंगामा करना शुर कर द‌िया।फौजी की नशेबाजी से पूरी बाेगी में हड़कंप मच गया।



वाे इधर उधर से आने जाने वाले यात्रियों को परेशान करने लगा। जब यात्र‌ियाें ने फौजी से शांत बैठने के ‌ल‌िए कहा ताे वाे अपना अापा खाे बैठा। उसने काेच में बैठे या‌त्र‌ियाें काे परेशान करना शुर कर द‌िया। इतना ही नहीं उसने यात्रियों को दबाव में लेने की भी काेश‌िश की।
विज्ञापन




कोच की 43 नंबर सीट पर बैठे यात्री प्रशांत काे फौजी की ये हरकत नागवार गुजरी। प्रशांत ने ट्वीट के जर‌िये इसकी शिकायत रेल मंत्री से कर दी। गुरुवार देर रात ट्रेन जैसे ही सेंट्रल स्टेशन पहुंची तो जीआरपी के दरोगा एमपी पांडेय ने आरोपी फौजी को ट्रेन से नीचे उतारा और उसे मिलिट्री कैंप ऑफिस के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें