ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस में एक फौजी की दारू पार्टी चल रही थी। जनाब शराब में इतना डूब गए कि अासपास बैठे लाेगाें काे भूल हंगामा करना शुर कर दिया। फौजी की नशेबाजी से परेशान हाेकर लाेगाें काे बचने के लिए रेल मंत्री की शरण लेनी पड़ी।
ग्वालियर बरौनी एक्सप्रेस के एसी कोच बी-2 की अटेंडेंट सीट पर एक फौजी बैठा था। वहां पर वह शराब पी रहा था। शराब के नशे में डूबने के बाद फौजी ने हंगामा करना शुर कर दिया।फौजी की नशेबाजी से पूरी बाेगी में हड़कंप मच गया।
वाे इधर उधर से आने जाने वाले यात्रियों को परेशान करने लगा। जब यात्रियाें ने फौजी से शांत बैठने के लिए कहा ताे वाे अपना अापा खाे बैठा। उसने काेच में बैठे यात्रियाें काे परेशान करना शुर कर दिया। इतना ही नहीं उसने यात्रियों को दबाव में लेने की भी काेशिश की।
कोच की 43 नंबर सीट पर बैठे यात्री प्रशांत काे फौजी की ये हरकत नागवार गुजरी। प्रशांत ने ट्वीट के जरिये इसकी शिकायत रेल मंत्री से कर दी। गुरुवार देर रात ट्रेन जैसे ही सेंट्रल स्टेशन पहुंची तो जीआरपी के दरोगा एमपी पांडेय ने आरोपी फौजी को ट्रेन से नीचे उतारा और उसे मिलिट्री कैंप ऑफिस के सुपुर्द कर दिया गया।