मिलिट्री इंटेलीजेंस और एसटीएफ की टीम ने मिलिट्री कैंटिन और मेस में नौकरी दिलाने का झांसा देने वाले जालसाज को सर्विलांस की मदद से दबोच लिया। आरोपी ने कई बेरोजगारों को नियुक्ति पत्र भी थमा दिया था। टीम ने उसके पास से कई फर्जी नियुक्ति पत्र भी बरामद किए हैं। एसटीएफ ने आरोपी को कैंट पुलिस के हवाले किया है।
आरोपी की पहचान फैजुल्लागंज, आजाद नगर (लखनऊ) निवासी अभय सोनी केरूप में हुई है। एसपी पूर्वी राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी अभय सोनी फेसबुक से लोगों से दोस्ती करता था। उसके बाद फेसबुक से मोबाइल नंबर लेकर चैटिंग कर नौकरी तलाशने वालों की लिस्ट तैयार करता था।