फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात, महाराष्ट्र की चार जोड़ी ट्रेनों से घर पहुंचे प्रवासी, रेलवे ने आने-जाने के लिए शुरू की ट्रेनें

Sun, 09 May 2021 01:11 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

रेलवे ने प्रवासियों को घर छोड़ने और वापस जाने के लिए चार जोड़ी ट्रेनों का संचालन किया है। साथ ही पहले से चल रही कुछ ट्रेनों के फेरे भी बढ़ाए हैं।
विज्ञापन
ट्रेन - फोटो : गूगल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलवे ने गुजरात, महाराष्ट्र के शहरों में काम करने वाले प्रवासियों को घर छोड़ने और वापस जाने के लिए चार जोड़ी ट्रेनों का संचालन किया है। साथ ही पहले से चल रही कुछ ट्रेनों के फेरे भी बढ़ाए हैं। इन ट्रेनों में रिजर्वेशन कराकर यात्री अपनी सीटें बुक कर सकते हैं।
विज्ञापन


यह हैं ट्रेनें, करा लें रिजर्वेशन
ट्रेन नंबर 09193 मुंबई सेंट्रल से 10 और 13 मई को रात 11 बजे चलेगी। दूसरे दिन रात सवा 12 बजे कानपुर सेंट्रल और तीसरे दिन सुबह 9:05 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 09314 गोरखपुर से 12 और 15 मई को दोपहर दो बजे छूटेगी। रात 10 बजे कानपुर सेंट्रल और दूसरे दिन रात 11:20 बजे मुंबई पहुंचेगी।

 
विज्ञापन

ट्रेन नंबर 09435 अहमदाबाद से 13 मई की रात 10:50 बजे चलेगी। दूसरे दिन रात 10:55 बजे कानपुर सेट्रल और तीसरे दिन सुबह 9:50 बजे दानापुर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 09436 दानापुर से 15 मई को दोपहर एक बजे चलेगी और देररात 1:10 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी। तीसरे दिन रात 2:30 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी।

ट्रेन नंबर 09133 बांद्रा से 12 मई को सुबह 11:15 बजे चलेगी। बलसाड होकर दूसरे दिन दोपहर 12:50 बजे कानपुर सेंट्रल और रात 10 बजे गाजीपुर पहुंचेगी। वापसी में गाजीपुर सिटी से ट्रेन नंबर 09134 रात 1:20 बजे छूटेगी। सुबह 9:47 बजे कानपुर सेंट्रल और दूसरे दिन सुबह 8:20 बजे बलसाड पहुंचेगी। 

ट्रेन नंबर 09135 सूरत से 12 मई को सुबह 6:30 बजे चलेगी। दूसरे दिन सुबह 4:35 बजे कानपुर सेंट्रल और रात साढ़े आठ बजे भागलपुर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 09136 भागलपुर से 13 मई को रात 11:30 बजे चलेगी और दूसरे दिन दोपहर 3:40 बजे कानपुर सेंट्रल और तीसरे दिन सुबह पौने आठ बजे रतलाम पहुंचेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें