गुजरात और महाराष्ट्र में कोरोना के मामले बढ़ने के बाद नाइट कर्फ्यू लागू होने और कुछ शहरों में लॉकडाउन की आशंका के बीच तमाम प्रवासी मजदूर वहां से यूपी-बिहार आ रहे हैं। बड़ी संख्या में यात्रियों के ट्रेनों में घुसने की वजह से रेलवे को कई स्पेशल ट्रेनें चलानी पड़ी हैं। कानपुर होकर आने वाली गुजरात के अलग-अलग शहरों से चार जोड़ी और मुंबई से एक जोड़ी स्पेशल ट्रेन शुरू कर दी गई है।
इसका शेड्यूल जारी कर दिया गया है। यात्री अब रिजर्वेशन कराकर घर वापसी कर सकते हैं। अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस ट्रेन 15 अप्रैल से अगले आदेश तक चलेगी। अहमदाबाद से ट्रेन नंबर 09409 हर गुरुवार और शनिवार को 15 अप्रैल से सुबह 9:50 बजे चलेगी। दूसरे दिन सुबह 8:35 बजे अनवरगंज और सुबह 9 बजे कानपुर सेंट्रल आएगी।
गोरखपुर यह ट्रेन शाम 4:55 बजे पहुंचेगी। गोरखपुर से ट्रेन नंबर 094010 हर सोमवार और शनिवार को 17 अप्रैल से सुबह पांच बजे छूटेगी। कानुपर सेंट्रल दोहपर 12:25 बजे और अनवरगंज दोपहर 12:40 बजे पहुंचेगी। दूसरे दिन सुबह 11 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी। गांधीधाम-हावड़ा एक्सप्रेस 10 अप्रैल से अगले आदेश तक चलती रहेगी।