फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba: मारपीट में घायल अधेड़ की मौत, पांच पर हत्या का मुकदमा दर्ज, चार आरोपियों समेत एक नाबालिग को गिरफ्तार

Sat, 21 Dec 2024 01:43 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा

सार

Mahoba News: कोतवाली प्रभारी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि हत्या की घटना में शामिल मुबीन, निजाम, उसके बेटे आरिफ, आशिक व एक बाल अपचारी को गिरफ्तार किया गया है। घटना में प्रयुक्त लाठी बरामद हुई है। घटना की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
हत्या की घटना में शामिल चारों आरोपी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महोबा जिले में कस्बा कुलपहाड़ के हटवारा वार्ड में तीन दिन पहले बच्चों के बीच हुए मामूली विवाद ने बड़ा रूप ले लिया। दबंगों ने पिता-पुत्र को लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। बृहस्पतिवार की रात घायल अधेड़ की मेडिकल कॉलेज झांसी में इलाज दौरान मौत हो गई। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करते हुए गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन

आरोपियों में एक किशोर भी शामिल है। हटवारा वार्ड निवासी मोहम्मद आरिफ 15 दिसंबर की रात दस बजे परिवार समेत घर पर था। तभी पूर्व में हुए बच्चों के विवाद को लेकर पड़ोसी मुबीन, निजाम व उसके तीन बेटे घर में घुस गए और मारपीट शुरू कर दी। बचाने दौड़े पिता मुस्ताक (55) को भी दबंगों ने पीटकर घायल कर दिया। सिर पर गंभीर चोट आने पर मुस्ताक अचेत होकर गिर गया।

पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
तब आरोपी मौके से भाग निकले। गंभीर हालत में मुस्ताक को जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया। घायल के बेटे की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की गई। बृहस्पतिवार की रात मुस्ताक की मेडिकल कॉलेज में उपचार दौरान मौत हो गई। इससे परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन

घटना में प्रयुक्त लाठी बरामद
पुलिस ने जानलेवा हमले के दर्ज मुकदमे को हत्या में तरमीम किया है। कोतवाली प्रभारी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि हत्या की घटना में शामिल मुबीन, निजाम, उसके बेटे आरिफ, आशिक व एक बाल अपचारी को गिरफ्तार किया गया है। घटना में प्रयुक्त लाठी बरामद हुई है। घटना की जांच कराई जा रही है। इसके बाद अग्रिम कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें