पड़ोसी से विवाद के बाद मिला शव
बताया जा रहा है कि शनिवार को राम शंकर का किसी बात को लेकर पड़ोसी से विवाद हुआ था। इसके बाद रविवार तड़के उसका शव गांव में ही नीम के पेड़ से लटका मिला। घटना के बाद परिजनों ने मौत को संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताई है। परिजनों ने पुलिस से मामले की गहनता से जांच कराने और मौत की वजह स्पष्ट करने की मांग की है। उनका कहना है कि जिस परिस्थितियों में राम शंकर का शव मिला है, उससे कई सवाल खड़े हो रहे हैं।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ होगी मौत की वजह
थाना प्रभारी जनार्दन सिंह ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। परिजनों की तहरीर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।