फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: तेरहवीं से लौट रहे अधेड़ की सड़क हादसे में मौत

Thu, 18 Jun 2026 01:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। अकबरपुर थाना क्षेत्र में कानपुर-इटावा हाईवे पर गौरियापुर गांव के पास बुधवार रात करीब आठ बजे तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार अधेड़ की मौत हो गई। वह तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होकर घर लौट रहे थे। हादसे की सूचना मिलने पर परिजन में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

गजनेर थाना क्षेत्र के महमतपुर गांव निवासी रामपाल (50) बाइक से अकबरपुर की ओर आ रहे थे। मुहम्मदपुर और गौरियापुर के बीच एक पेट्रोल पंप के पास पहुंचने पर पीछे से तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। सड़क पर गिरकर वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी। हादसे की सूचना पर पवन मोबाइल पर तैनात कांस्टेबल इंद्रदेव और कांस्टेबल मानवेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। दोनों पुलिसकर्मियों ने घायल को 108 एंबुलेंस की सहायता से मेडिकल कॉलेज भिजवाया। जहां चिकित्सक डॉ. ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया।
मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मेडिकल कॉलेज पहुंचे बेटे मुकेश और बेटी सुशीला का रो-रोकर बुरा हाल रहा। मुकेश ने बताया कि पिता खिरवा मुगीसपुर गांव में तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। बुधवार रात करीब आठ बजे वह बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान कानपुर-इटावा हाईवे पर गौरियापुर गांव के पास हादसा होने की जानकारी मिली। थानाध्यक्ष हरमीत सिंह ने बताया कि हादसा करने वाले वाहन की तलाश की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें