फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: सेंट्रल स्टेशन तक ऑटोमैटिक ट्रेन ऑपरेटिंग सिस्टम से चलेगी मेट्रो

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। आईआईटी से सेंट्रल स्टेशन तक मेट्रो ऑटोमैटिक ट्रेन ऑपरेटिंग सिस्टम से चलेगी। इसमें कम्युनिकेशन बेस ट्रेन कंट्रोल सिस्टम सिग्नल प्रणाली का उपयोग किया जाता है। इससे किसी भी तरह की मानवीय चूक होने की गुंजाइस न के बराबर रहती है।
विज्ञापन

मेट्रो कॉरीडोर - 1 के सेक्शन - 2 के तहत चुन्नीगंज से कानपुर सेंट्रल तक पांच भूमिगत मेट्रो स्टेशन, ट्रैक का ट्रायल होने चुका है। मेट्रो रेल संरक्षा आयुक्त ने दो दिन पहले इसमें ट्रेन चलाने के लिए हरी झंडी भी दे दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 24 अप्रैल को यहां आकर उद्घाटन करने की संभावना है। वह हरी झंडी दिखाने के साथ ही इस भूमिगत सेक्शन में मेट्रो में सफर भी कर सकते हैं। इसके मद्देनजर उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) ने तैयारियां भी शुरू हो गई हैं।
मेट्रो रेल ने मोतीझील से कानपुर सेंट्रल के बीच भी पहले दिन से ही ऑटोमैटिक ट्रेन ऑपरेशन (एटीओ) मोड पर ट्रेन चलाने की तैयारियां कर ली हैं। इस मोड में संचालन से जुड़ी अधिकतर क्रियाएं ऑटोमैटिक होने की वजह से किसी भी प्रकार की मानवीय चूक से दुर्घटना की संभावना लगभग न के बराबर रह जाती है। इस मोड में कम्यूनिकेशन बेस ट्रेन कंटोल सिस्टम (सीबीटीसी) सिग्नल प्रणाली का प्रयोग किया जाता है। आईआईटी से मोतीझील के बीच भी मेट्रो ट्रेनें एटीओ मोड पर ही चलाई जाती हैं। यूपीएमआरसी के प्रबंध निदेशक सुशील कुमार के अनुसार मेट्रो परियोजना के कॉरिडोर-1 के अंतर्गत मोतीझील से कानपुर सेंट्रल तक यात्री सेवा शुरू करने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शहर के सबसे पुराने व प्रमुख हिस्से में पांच भूमिगत स्टेशनों वाले सात किलोमीटर लंबे सेक्शन का काम पूरा करना बड़ी उपलब्धि है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें