फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुछ और आगे बढ़ी मेट्रो

Thu, 03 Mar 2016 02:00 AM IST
अमर उजाला, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश सरकार के प्रयास से कानपुर मेट्रो थोड़ी और बढ़ गई है। सोमवार को मेट्रो रेल के लिए एसपीवी (स्पेशल परपज व्हिकल) के गठन पर मुहर लगा दी गई।
विज्ञापन


यही कमेटी मेट्रो ट्रैक के लिए धन जुटाने से लेकर निर्माण और संचालन कराएगी। हालांकि अभी तक इस कमेटी के अध्यक्ष, सचिव और सदस्यों के नाम तय नहीं हुए हैं। फिर भी इसे मेट्रो रेल के लिए महत्वपूर्ण कड़ी बताया जा रहा है।

मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट मेट्रो रेल परियोजना के तहत इसी महीने सीएम से ही शिलान्यास कराने की तैयारी है। इसी बीच प्रदेश सरकार ने एसपीवी गठित कर दी। एसपीवी गठन के लिए केडीए ने तीन महीने पहले शासन को प्रस्ताव भेजा था।
विज्ञापन


तब तय हुआ था कि यदि केंद्र सरकार मेट्रो रेल के लिए धन देगी तो एसपीवी के अध्यक्ष शहरी विकास मंत्रालय के सचिव होंगे, लेकिन यदि केंद्र सरकार इस परियोजना के लिए धन नहीं देती है और राज्य सरकार अपने ही साधनों से धन का बंदोबस्त करती है तब राज्य के मुख्य सचिव को एसपीवी का अध्यक्ष बनाया जाएगा।
विज्ञापन


लगभग सभी विभागों के प्रमुख सचिव, कमिश्नर, केडीए उपाध्यक्ष, नगर आयुक्त आदि इस कमेटी के सदस्य बनाए जाएंगे। एसपीवी तय करेगी  कि विभागों से इस परियोजना के लिए कितना - कितना धन किस प्रकार लिया जाना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें