कानपुर मेट्रो के शिलान्यास कार्यक्रम के आयोजन का खर्च तीन करोड़ रुपये आया था। केडीए की शुक्रवार को होने वाली 120वीं बोर्ड बैठक में इस खर्च के बजट पर मंजूरी ली जाएगी। केडीए वीसी ने गुरुवार को बोर्ड के सामने रखे जाने वाले प्रस्तावों के संबंध में बैठक की। अधिकारियों के मुताबिक बोर्ड बैठक में करीब एक दर्जन प्रस्ताव शामिल किए गए हैं।
प्रमुख प्रस्ताव
लैंडयूज परिवर्तन और बजट स्वीकृति का प्रस्ताव ही मुख्य रूप से शामिल है। बगदौधी बांगर की 12.94 हेक्टेयर जमीन का लैंडयूज आवासीय से मनोरंजन पार्क करने, समाजवादी आवास योजना के अंतर्गत प्रोजेक्ट बनाने के लिए लैंडयूज चेंज, भौंती में नई इंटीग्रेटेड टाउनशिप, विभिन्न विकास कार्यों के लिए बजट को मंजूरी आदि शामिल हैं।