फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: मौसम विभाग ने दी चेतावनी, यहां आंधी-बारिश की संभावना

Wed, 30 May 2018 11:43 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 6
डेमाे पिक
यूपी के कानपुर शहर व आसपास के जिलों में पिछले पांच दिनों से दिन का तापमान लगातार 43 डिग्री से ऊपर बना हुआ है। गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है। वहीं मौसम विभाग ने यहां आंधी, बारिश की संभावना जतायी है। 
 
विज्ञापन

2 of 6
डेमाे पिक
रात का पारा भी सामान्य तापमान (19) से करीब 12 डिग्री सेल्सियस ऊपर चल रहा है। मंगलवार को हवा की दिशा पुरवैया होने से फिर आंधी के आसार बने हैं। मंगलवार को अधिकतम तापमान 43.4 और न्यूनतम 27.8 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुसार इस बार मानसून शहर में 24 से 25 जून को प्रवेश करेगा। मानसूनी बारिश ठीक होने की संभावना है। पहली जून से सात जून के बीच प्री मानसूनी बारिश का मौसम बन रहा है। पूर्वी हवाओं की वजह से हवा में नमी बढ़ेगी।
 
 
 
विज्ञापन

3 of 6
डेमाे पिक
पश्चिमी विक्षोभ का असर भी प्रदेश के तराई वाले क्षेत्रों में विकसित हो रहा है, जिससे ठीक ठाक बारिश हो सकती है। पिछले चार दिनों में पूर्वी और उत्तर पूर्वी हवाओं की वजह से दिन में हवा की नमी में 27 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। इससे उमस बढ़ी है। मंगलवार को इसमें 4 प्रतिशत की बढ़त रिकार्ड की गई। 



 

इन बातों का रखें ध्यान

4 of 6
डेमाे पिक
- आंधी, तूफान, बारिश आये तो कभी भी बिजली के खंबे के नजदीक ना खड़े हों।
- अगर कोई वाहन चला रहें है तो तुरंत उसे रोककर सड़क किनारे लगा दे।

 
विज्ञापन

5 of 6
डेमाे पिक
- आंधी, बारिश आने की चेतावनी मिलते ही घर में पीने का पानी स्टोर कर ले।
- अपने मोबाइल और सभी उपकरणों की बैट्री चार्ज कर लें।
- सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को बिजली के प्लग से हटा दे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
डेमाे पिक
- घर में एक इमरजेंसी लाइट जरूर रखे।
- इस दौरान खाना बनाने में किसी भी तरह की आग का इस्तेमाल ना करे।
- अपने परिचित या रिश्तेदारों से फोन पर संपर्क रखे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें