फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: मौसम विभाग की चेतावनी, आज यहां आंधी-बारिश के आसार

Sun, 17 Jun 2018 04:51 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

- तेज हवा चली फिर भी लोग पसीना-पसीना
- दो दिन से 41 पर टिका है पारा, नमी भी बरकरार
विज्ञापन
1 of 5
डेमाे पिक
मौसम विभाग ने यूपी के कानपुर शहर व आसपास के जिलों में आज आंधी व बारिश आने की संभावना जतायी है। विभाग की मानें तो अगले तीन दिनों तक तेज पश्चिमी हवाओं का दौर जारी रहेगा। 
 
विज्ञापन

2 of 5
डेमाे पिक
पिछले दो दिनों से 41 पर पारा टिका है। हवा में नमी भी एक जैसी है। दिन में चिलचिलाती धूप के बीच करीब 10 किलोमीटर की रफ्तार से हवा भी चली, इसके बावजूद लोग पसीना-पसीना हुए। मौसम विभाग के अनुसार 17 को बारिश की उम्मीद है लेकिन इतनी नहीं होगी कि गर्मी से राहत मिल सके। 
 
विज्ञापन

3 of 5
डेमाे पिक
केरल में समय से पहले मानसून आने के बाद मौसम विभाग ने प्रदेश के मध्य क्षेत्र में मानसूनी बारिश 18 से होने का अनुमान लगाया था। फिलहाल इसमें अवरोध आ गया है। एक दो दिनों में प्री मानसूनी बारिश भले हो सकती है, फिलहाल मानसून एक सप्ताह आगे जाने की बात कही जा रही है।
 

4 of 5
डेमाे पिक
पिछले वर्ष की तरह इस बार भी मानसूनी बारिश 25 जून से पहले होने की उम्मीद नहीं है। यही वजह है कि दिन और रात में गर्मी लगातार उफान पर है। शनिवार को सुबह सात बजे से ही धूप तेज हो गई, शाम तक यही स्थिति रही। हवा चलने के बावजूद धूप का असर कम नहीं हुआ। धूप तेज होने की वजह से हवा में नमी भी शुक्रवार की तरह 43 प्रतिशत रही।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डेमाे पिक
शनिवार का तापमान
अधिकतम- 41डिग्री सेल्सियस
 न्यूनतम- 30 डिग्री सेल्सियस

आर्द्रता 
अधिकतम- 43 प्रतिशत
न्यूनतम- 30 प्रतिशत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें