फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम विभाग की चेतावनी: 48 घण्टे में यूपी के इन जिलों में तबाही मचाने आएगी आंधी 

Tue, 05 Jun 2018 06:04 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 8
डेमाे पिक
यूपी के कानपुर शहर व आसपास के जिलों में पिछले दिनों आई आंधी से तबाही का मंजर अभी थमा ही नहीं था कि मौसम विभाग ने फिर से आंधी की चेतावनी दी है। विभाग की मानें तो 48 घंटे में धूल भरी आंधी आने का खतरा मंडरा रहा है। 

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
डेमाे पिक
सीएसए मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले दो दिनों में कानपुर समेत उत्तर प्रदेश के आसपास के जिलों में धूल भरी आंधी का खतरा है। विभाग ने आंधी का अलर्ट उत्तर प्रदेश के बांदा, चित्रकूट, फतेहपुर, हरदोई, शाहजहांपुर आदि जिलों के लिए जारी किया है। साथ ही कानपुर शहर समेत यूपी के कई जिलों में बारिश की भी संभावना जताई है। 


 
विज्ञापन

पुरवैया हवा लाई बादल, बढ़ी उमस

3 of 8
डेमाे पिक
पुरवैया की वजह से जगह-जगह बादल इकट्ठा होने से उमस बढ़ गई है। रविवार को हवा में नमी के साथ दिन और रात के तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। पिछले करीब तीन दिनों से पूरब की तरफ से चलने वाली हवा ने मानसून के आगमन का संकेत देना शुरू कर दिया है। इसकी वजह से दिन और रात के समय बादल आते-जाते रहेंगे।
 

4 of 8
डेमाे पिक
जिस क्षेत्र में हवा के कम दबाव वाला क्षेत्र बनेगा, वहां पर बारिश होगी। अगले 72 घंटे में महानगर और इसके आसपास के क्षेत्रों में दिन में उमस और कड़ी धूप का असर रहेगा। बारिश होने की दशा में सुबह के समय तापमान में कमी आ सकती है।
 
 
विज्ञापन

5 of 8
डेमाे पिक
भारतीय मौसम विभाग के अनुसार पिछले वर्ष की अपेक्षा इस बार जून महीने की शुरुआत से ही तापमान की स्थिति बेहतर है। पिछले वर्ष मानसून देर से आने की वजह से जून में बारिश भी देर से शुरू हुई थी। इस बार पहले दिन से ही बारिश का असर दिखने लगा है।


 
विज्ञापन

आंधी आए तो इन बातों का रखें ध्यान 

6 of 8
डेमाे पिक
- अंधी, तूफान, बारिश आये तो कभी भी बिजली के खंबे के नजदीक ना खड़े हों।
- अगर कोई वाहन चला रहें है तो तुरंत उसे रोककर सड़क किनारे लगा दें। 
विज्ञापन

7 of 8
डेमाे पिक
- अांधी, बारिश आने की चेतावनी मिलते ही घर में पीने का पानी स्टोर कर लें।
- अपने मोबाइल और सभी उपकरणों की बैट्री चार्ज कर लें।
- सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को बिजली के प्लग से हटा दें। 

 
विज्ञापन

8 of 8
डेमाे पिक
- घर में एक इमरजेंसी लाइट जरूर रखें। इस दौरान खाना बनाने में किसी भी तरह की आग का इस्तेमाल ना करें। 
- आंधी तूफान के समय अपने परिचित या रिश्तेदारों से फोन पर संपर्क रखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें