यूपी के तमाम शहरों में मौसम ने तेजी से करवट ली है। बुधवार को कई शहरों में बारिश हुई तो कहीं दिन भर बदली छाई रही। कानपुर, चित्रकूट व आसपास के जिलों में बारिश हुई।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 7
डेमो
मौसम विभाग के अनुसार 31 जनवरी तक यूपी के कानपुर, इटावा, औरैया, कन्नौज, बांदा, फतेहपुर, उन्नाव, हमीरपुर, हरदोई समेत अन्य शहरों में भी बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
3 of 7
डेमो
सोमवार रात से ही तेज हवाएं चलीं और हल्की बूंदाबांदी भी हुई। रात का पारा साढ़े पांच डिग्री उछला। सीएसए मौसम विभाग के सीनियर रिसर्च फैलो डॉ. विजय दुबे ने बताया कि पुरवाई के कारण बादल आ जाने से ढंग से धूप नहीं निकली। इस वजह से अधिकतम तापमान भी तकरीबन तीन डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।
4 of 7
डेमो
इस सीजन में सबसे तेज चली पुरवाई
इस सीजन में पुरवाई ने सबसे तेज रफ्तार सोमवार-मंगलवार को पकड़ी। पुरवा 9.4 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से बहती रही। इसके पहले 16 जनवरी को पुरवाई अधिकतम 4.6 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से बही थी।
विज्ञापन
5 of 7
डेमो
पछुवा की अभी तक अधिकतम रफ्तार 15 जनवरी को 9.2 किमी प्रति घंटा रही है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि पुरवा से माहौल में शुष्कता आती है और बादल छाते हैं। पछुवा के आने पर माहौल में ठंडक और नमी बढ़ती है।
विज्ञापन
6 of 7
डेमो
31 तक हो सकती तेज बारिश
मौसम विभाग का अनुमान है कि 26 जनवरी को हल्की और मध्यम वर्षा हो सकती है। अगर लो प्रेशर बना तो 31 जनवरी तक तेज बारिश भी हो सकती है। फरवरी में तापमान बढ़ना शुरू हो जाएगा। सीएसए के मौसम विज्ञानी डॉ. नौशाद खान का कहना है कि पहाड़ों पर बर्फबारी से उत्तर भारत में बारिश के आसार हैं।