उत्तर पूर्वी हवाओं की वजह से रात की उमस कम हुई और दिन में पारा बढ़ गया। न्यूनतम तापमान में 4 डिग्री गिरावट आई और 14 से 10 डिग्री रहा। दिन का अधिकतम पारा 21 डिग्री था, जो गुरुवार को 22 डिग्री हो गया।
विज्ञापन
2 of 8
डेमो पिक
अब पिछली दो रातों से हो रही उमस से छुटकारा मिला है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों के अंतराल में फिर से यूपी के कानपुर शहर समेत बांदा, कन्नौज, औरैया, इटावा, फतेहपुर, फर्रूखाबाद, हमीरपुर, हरदोई, जालौन, चित्रकूट, उन्नाव, महोबा आदि शहरों में बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
3 of 8
डेमो पिक
दो दिन से बारिश होने के कारण हवा की नमी में भी इजाफा हुआ है। दिन में नमी में 16 प्रतिशत की बढ़त हुई है, जो 77 से अब 93 प्रतिशत हो गई।
4 of 8
डेमो पिक
हवा में एक्यूआई की मात्रा दिन में बढ़ गई। दोपहर एक बजे एक्युआई सामान्य से डेढ़ गुना ज्यादा होकर 250 तक पहुंच गई।
विज्ञापन
5 of 8
डेमो पिक
शाम को यह घटकर 153 पर आ गई। दिन में धूल और धुएं की वजह से एक्यूआई बढ़ने की वजह बताई जा रही है।
विज्ञापन
6 of 8
डेमो पिक
एक दिन पहले हल्की बूंदाबांदी से हवा में प्रदूषण की मात्रा कम हुई थी, जो दूसरे दिन फिर बढ़ गई।
विज्ञापन
7 of 8
डेमो पिक
शुक्रवार को यूपी के कानपुर शहर समेत कई जिलों में बारिश हुई। वहीं सुबह से ही आसमान में बदली छायी रही।