फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रहें सावधान! मौसम विभाग ने इन शहरों के लिए जारी किया अलर्ट 

Thu, 12 Jul 2018 05:41 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 6
डेमाे पिक
मानसूनी बारिश ने गुरुवार को सेंट्रल यूपी और बुंदेलखंड को तरबतर कर दिया। कानपुर, बांदा, चित्रकूट, फर्रुखाबाद, कन्नौज, इटावा, उन्नाव, में दोपहर को बादलों की आवाजाही के साथ झमाझम बारिश हुई। जानें मौसम विभाग ने किन शहरों के लिए अलर्ट जारी किया... 


 
विज्ञापन

2 of 6
डेमाे पिक
दक्षिण पूरब से आने वाली हवाओं की वजह से मध्य क्षेत्र में कम हवा का दबाव बनने से बारिश हो रही है। मौसम विज्ञानियों ने अगले 24 से 48 घंटों के दौरान प्रदेश के पूर्वी व पश्चिमी क्षेत्र के कुछेक इलाकों में गरज व चमक के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। लखनऊ, रामपुर, मुरादाबाद, बिजनोर, बुंदेलखंड, कानपुर, उन्नाव आदि शहरों में भारी बारिश हो सकती है। 
 
विज्ञापन

3 of 6
डेमाे पिक
भारतीय मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी से पूर्वी हवाएं दक्षिणी दिशा से होते हुए मध्य तक आई हैं। इन्हीं हवाआें के माध्यम से अभी तक पूर्वी क्षेत्र में सक्रिय मानसूनी बारिश अब मध्य क्षेत्र में भी आ गई है। अभी इसके कई दिनों तक यहां बने रही की संभावना है। 
 

बढ़ेगी हवा में नमी, उमस कम होगी

4 of 6
डेमाे पिक
लगातार तीन दिनों तक बारिश की संभावना के चलते उमस में कमी आएगी साथ ही तापमान भी कम होगा। बुधवार को दोपहर से पहले तक तेज धूप होने की वजह से हवा की नमी में 10 प्रतिशत की कमी रही। जबकि रात के समय बादल होने की वजह से 44 प्रतिशत बढ़ गई थी।
 
विज्ञापन

5 of 6
डेमाे पिक
एक जुलाई से लेकर अभी तक पारा 40 के करीब ही रहा था। बुधवार को बारिश से पहले तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस था, बारिश के बाद इसमें तीन डिग्री सेल्सियस की कमी आई। पारा 33 डिग्री पर आ गया। अगले दो दिनों में तापमान 32 से 36 के बीच रहने की संभावना है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
डेमाे पिक
बुधवार का तापमान
अधिकतम- 36.4 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम- 28.4 डिग्री सेल्सियस

आर्द्रता
अधिकतम- 92 प्रतिशत
 न्यूनतम- 73 प्रतिशत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें