फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज मौसम विभाग ने दी है ये बड़ी चेतावनी, डीएम ने बंद कराए स्कूल

Tue, 08 May 2018 09:36 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
तेज आंधी-बारिश से जनजीवन हो सकता है प्रभावित
विज्ञापन
मौसम विभाग ने 8 मई को लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है। दरअसल मंगलवार को देश के कई हिस्सों में भारी आंधी-तूफान और बारिश की संभावना बन रही है। इसके मद्देनजर तमाम जिलों के स्कूलों में छुट्टियां बोल दी गई हैं। कन्नौज के जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने स्कूलों में अवकाश के आदेश जारी जारी किए। आंधी पानी की संभावना के चलते केवल कन्नौज ही नहीं आसपास के जिलों के स्कूल भी बंद रहेंगे।  मंगलवार को आंधी-तूफान कुछ ‘अमंगल’ न कर दे इस वजह से लोग सशंकित हैं। मौसम विभाग ने 8 मई को  की चेतावनी दी है। इसी के मद्देनजर यहां एडीएम ने भी बचाव की एडवाइजरी जारी की है। लोगों से कहा है कि आंधी-तूफान में फंस जाने पर घबराएं नहीं। अफवाहों से भी बचने को कहा है।  दैवी आपदा प्रभारी/अपर जिलाधिकारी गंगाराम गुप्ता ने बचाव की एडवाइजरी जारी कर कहा है कि तूफान के समय वाहन न चलाएं। वाहन को सुरक्षित स्थान पर खड़ा करें। पेड़, बिजली के खंभे, होर्डिंग्स, जर्जर मकान, दीवार पुल आदि से दूर रहें। आकाशीय बिजली कड़क रही हो तो खुले स्थान पर जाने से बचें। पक्के भवन में शरण लें।
विज्ञापन


प्राथमिक उपचार की सामग्री और वैकल्पिक रोशनी की व्यवस्था, टॉर्च आदि की व्यवस्था रखें। पेयजल का भी इंतजाम करें। बिजली उपकरणों से दूर रहें। कोई भी अप्रिय घटना होने पर 100, 102 या 108 पर सूचना दें। खुद को सुरक्षित रखते हुए तूफान ग्रस्त लोगों की मदद करें।एडीएम ने सभी उप जिलाधिकारियों, निकायों के प्रभारियों, लेखपालों, सचिवों, प्रधानों आदि से कहा है कि एडवाइजरी को आम लोगों तक पहुंचाएं। साथ ही लोगों से अपील की 'घबराएं नहीं, धैर्य से काम लें। सतर्क रहें और किसी भी हादसे की स्थिति में तत्काल पुलिस और प्रशासन के अफसरों को सूचना दें।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें