ग्रीनपार्क मैदान के बाहर रविवार मैच के लिए टिकट की खरीदारी कर दिखाते दर्शक.
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर। ग्रीनपार्क में होने वाले तीसरे वनडे मैच के लिए शहर के क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह दोगुना है। स्टेडियम के टिकट काउंटर पर शनिवार को दिनभर लोगों की भीड़ देखी गई। यहां कानपुर के साथ-साथ कानपुर देहात, कन्नौज, उन्नाव व लखनऊ से भी टिकट खरीदने लोग पहुंचे। वर्षा के कारण पहले रद्द हुए वनडे मैच की टिकट बदलवाने के लिए भी काफी दर्शक टिकट काउंटर पर लाइन लगाए रहे। टूर्नामेंट डायरेक्टर डाॅ. संजय कपूर ने बताया कि अंतिम वनडे मैच के लिए टिकट कि बिक्री ग्रीनपार्क स्टेडियम के साथ-साथ पूरे शहर के कई काउंटरों से हुई। उम्मीद है कि रविवार को स्टेडियम दर्शकों से भरा रहेगा और सभी को एक बेहतरीन मुकाबला देखने को मिलेगा। (संवाद)