फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरी कुंभ यात्रा: महापौर ने शहर को सुंदर बनाने का संकल्प, बोलीं- 49 साल से लगा रहीं हूं संगम में डुबकी

Thu, 16 Jan 2025 01:14 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: महापौर ने बताया कि सात साल से उनकी प्रयागराज निवासी बहन निर्मला दुबे और मुंबई निवासी बहन आशा मिश्रा संगम में कल्पवास कर रही हैं। तब से वह 10 दिन वहां जाकर कल्पवासियों की सेवा करती हैं।
विज्ञापन
महापौर प्रमिला पांडेय - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

49 साल से संगम में डुबकी लगा रहीं महापौर प्रमिला पांडेय ने 14 जनवरी को पहले अमृत स्नान के बाद गंगा में डुबकी लगाई। उन्होंने अपने शहर में स्वच्छता, सुंदर होने का संकल्प लिया। महाकुंभ में स्नान कर लौटीं महापौर ने बताया कि वह 1976 से जौनपुर स्थित मायके से संगम में डुबकी लगाने जा रही हैं।

विज्ञापन

शुरुआत में मां कमला देवी दुबे और पिता श्रीप्रकाश दुबे के साथ अमावस्या, पूर्णिमा को संगम में स्नान करने जाती थीं। 1988 से माता, पिता और मौसी विमला ने वहां कल्पवास करना शुरू किया, तब वह उनके साथ जाती थीं। कपड़े धोने, सामान खरीदारी सहित उनकी सेवा करतीं थीं।

विज्ञापन

तीनों बहनों के साथ सुबह पांच बजे लगाई थी डुबकी
सात साल से उनकी प्रयागराज निवासी बहन निर्मला दुबे और मुंबई निवासी बहन आशा मिश्रा संगम में कल्पवास कर रही हैं। तब से वह 10 दिन वहां जाकर कल्पवासियों की सेवा करती हैं। इस बार वह सेक्टर - 11 में कल्पवास कर रही हैं। इस बार महाकुंभ में भी वह तीन दिन पहले बहनों की सेवा करने पहुंची थीं। उनकी चौथी बहन सरोज पांडेय भी सेवा करने आईं। वहीं उन्होंने तीनों बहनों के साथ मकर संक्रांति में सुबह पांच बजे डुबकी लगाई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें