फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: बास्केटबॉल में मर्सी मेमोरियल ने मदर टेरेसा को 48-0 से हराया

विज्ञापन
गुरु हरराय अकादमी में बास्केटबॉल मैच खेलतीं खिलाड़ी। - फोटो : संगठन
विज्ञापन
कानपुर। आईसीएसई व आईएससी अंतरविद्यालयीय बालक व बालिका साउथ जोन बास्केटबॉल टूर्नामेंट सनिगवां और कोयलानगर स्थित स्कूल के मैदानों पर खेला गया।
विज्ञापन


गुरु हरराय अकादमी और अजय मेमोरियल पब्लिक स्कूल के तत्वावधान में खेले गए टूर्नामेंट के दूसरे दिन शनिवार को गुरु हरराय अकादमी, मर्सी मेमोरियल, द चिंट्ल्स, मदर टेरेसा स्कूल, पं. डीपी मिश्रा मेमोरियल और बृज किशोरी दुबे की जूनियर टीमों ने मुकाबले जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया।

वहीं, बालक सबजूनियर वर्ग के पहले मैच में मर्सी मेमोरियल स्कूल ने मदर टेरेसा किदवईनगर को 48-0 से करारी शिकस्त दी। सब जूनियर बालिका वर्ग में पहले मैच में गुरु हरराय अकादमी ने स्वराज इंडिया को 22-14 से मात दी।
विज्ञापन


वहीं, जूनियर बालिका वर्ग में मदर टेरेसा किदवईनगर ने मदर टेरेसा स्कूल कोयलानगर को 12-6 से पराजित किया। इसके अलावा सीनियर बालिका वर्ग में डीपी मिश्रा मेमोरियल ने बृज किशोरी दुबे मेमोरियल को 7-2 से हराया।

बालक सबजूनियर वर्ग के पहले मैच में मर्सी मेमोरियल स्कूल ने मदर टेरेसा किदवईनगर को 48-0 से करारी शिकस्त दी। दूसरे मैच में स्वराज इंडिया स्कूल ने मदर टेरेसा कोयलानगर को 22-4 से मात दी। तीसरे मैच में द चिंटल्स स्कूल ने स्वराज इंडिया को 27-4 से पराजित किया। वर्ग के चौथे और आखिरी मैच में गुरु हरराय अकादमी ने द चिंटल्स स्कूल को 30-22 से हराया।

इसके अलावा बालक जूनियर वर्ग में मर्सी मेमोरियल स्कूल ने द चिंटल्स को 27-3 से हराया। बृज किशोरी दुबे मेमोरियल ने सेंट थॉमस स्कूल को 15-14 के रोमांचक मुकाबले में मात दी।

मर्सी मेमोरियल स्कूल ने मदर टेरेसा स्कूल को 24-17 से हराया। द चिंटल्स ने डीपी मिश्रा मेमोरियल स्कूल पर 34-0 से एकतरफा जीत दर्ज की। सेंट थॉमस स्कूल ने मदर टेरेसा (कोयला नगर) को 17-4 से मात दी।

वहीं, सीनियर वर्ग के मुकाबले में डीपी मिश्रा की टीम ने गुरु हर अकादमी को 24-21 के स्कोर से हराया। द चिंटल्स ने मदर टेरेसा (किदवई नगर) को 27-04 के स्कोर से हराया।
विज्ञापन


बृज किशोरी दुबे मेमोरियल स्कूल ने मदर टेरेसा की सीनियर टीम को 16-02 के स्कोर से हराया। इस मौके पर गुरु हरराय अकादमी के प्रबंधक मनमोहन सिंह, प्रधानाचार्या मोनिका गुप्ता, प्रधानाचार्य अमित गुप्ता, उप्र बास्केटबॉल संघ के महासचिव वीरेंद्र विक्रम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें