फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्नीचर प्रदर्शनी में दिखा सबकुछ सपनों जैसा, यहां "बेड में समायी मर्सिडीज कार"

Mon, 15 Oct 2018 02:46 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

- शहर में पहली बार लगी आउट डोर फर्नीचर प्रदर्शनी में उमड़े खरीदार
- लॉन में डाली जाने वाली कुर्सियां कम पड़ गईं, एक व्यक्ति ने सभी 14 कुर्सियां खरीदीं
- 65 से 85 रुपये वाले मिरर को देखने के लिए लगी रही भीड़
विज्ञापन
आउटडोर फर्नीचर प्रदर्शनी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर शहर में पहली बार लगी आउटडोर फर्नीचर प्रदर्शनी का जबदर्शरदस्त क्रेज देखने को मिला। खरीदारों की भीड़ उमड़ पड़ी। सबसे ज्यादा आकर्षित करने वाला था मर्सिडीज कार जैसा दिखने वाला बच्चों का बेड। एक व्यक्ति ने इसे दो लाख रुपये में खरीदा। प्रदर्शनी में सबसे पहले जो बिका था, वह था पूल फ्लोट (स्वीमिंग पूल में लेटने के लिए)। इसे सात हजार रुपये में खरीदा गया।
विज्ञापन

आउटडोर फर्नीचर प्रदर्शनी - फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा लॉन में डाली जाने वाली कुर्सियां तो कम पड़ गईं। एक व्यक्ति ने सभी 14 कुर्सियां खरीद लीं। एक कुर्सी की कीमत आठ हजार रुपये थी। 65 से 85 हजार रुपये वाले मिरर को देखने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। हालांकि इसके खरीदार नहीं मिले।
विज्ञापन

आउटडोर फर्नीचर प्रदर्शनी
कानपुर क्लब मेें सुबह 10 बजे से शुरू हुई प्रदर्शनी रात करीब 11 बजे तक चली। इसमें देश-विदेश के करीब 150 उत्पाद थे। झूले से लेकर लकड़ी का सोफा, कुर्सियां आदि मौजूद थीं। लोगों ने छतों और लॉन में रखने के लिए इनकी खरीदारी की। प्रदर्शनी का आयोजन एमएचपीएल और ईको आउटडोर कंपनी की ओर से हुआ था। ईको आउटडोर के चेयरमैन सैय्यद एम आगा भी हांगकांग से आए थे। प्रदर्शनी में चंदन अग्रवाल, डॉ. एएस प्रसाद, नवीन जैन, समीर अग्रवाल, अमित अग्रवाल, प्रनीत अग्रवाल समेत तमाम लोग पहुंचे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें