फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकाकरण कक्ष के पास गंदगी देख आयोग की सदस्य नाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
डेरापुर। महिला आयोग की सदस्य ने बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। टीकाकरण कक्ष के पास गंदगी देख नाराजगी जताई। रोगियों ने अस्पताल से दवा न मिलने की शिकायत की। उन्होंने जांच कराकर कार्रवाई के लिए मुख्यमंत्री को पत्र भेजने की बात कही। राष्ट्रपति के गांव में बने एएनएम सेंटर पर भी अव्यवस्था दिखी।
विज्ञापन

डेरापुर सीएचसी पहुंची महिला आयोग की सदस्य पूनम कपूर ने सबसे पहले चिकित्साधीक्षक डॉ. अशोक कुमार से चिकित्सकों के उपस्थिति व आवासित होने की जानकारी मांगी। निरीक्षण के दौरान मातृ एवं शिशु चिकित्सालय में टीकाकरण होता मिला। उन्होंने टीकाकरण स्थल पर गंदगी देख नाराजगी जताई और तत्काल सफाई कराने के निर्देश दिए।
चिकित्साधीक्षक ने बताया कि अस्पताल में सफाई कर्मी नहीं है। इसके बाद राष्ट्रपति के गांव परौंख पहुंची आयोग की सदस्य ने एएनएम सेंटर देखा। मौके पर एएनएम अनीता मौजूद नहीं मिली। चिकित्साधीक्षक ने बताया कि एएनएम खजुर्रा गांव में टीकाकरण करने गई हैं।
विज्ञापन

उन्होंने एएनएम सेंटर को सुसज्जित रखने के लिए कहा। फत्तेपुर हाट केंद्र पर पहुंचकर किसानों के गेहूं की खरीद के संबंध में जानकारी की। केंद्र प्रभारी मुनिया ने बताया कि किसानों से पहले आओ पहले पाओ के तहत खरीदारी की जा रही है। उन्होंने किसानों को किसी तरह की परेशानी न होने की हिदायत दी।
भाजपा मंडल अध्यक्ष व चिकित्सा प्रभारी में नोंकझोंक
डेरापुर। सीएचसी के निरीक्षण के दौरान महिला आयोग की सदस्य से भाजपा के मंडल अध्यक्ष मुनेश शुक्ला ने अव्यवस्थाओं के बाबत शिकायत की। उन्होंने आरोप लगाया कि वह जब भी अस्पताल आते हैं, तब चिकित्साधीक्षक व अन्य डॉक्टर मौजूद नहीं मिलते।
रोगियों को उपचार के लिए घंटों इंतजार करना पड़ता है। जिस पर चिकित्साधीक्षक डॉॅ. अशोक कुमार ने डॉक्टरों के मौजूद न रहने का आरोप गलत बताया। यह सुनकर मंडल अध्यक्ष भड़क गए और चिकित्सा प्रभारी से नोंकझोंक होने लगी। आयोग की सदस्य ने दोनों को समझा कर शांत कराया। मुनेश ने डॉक्टरों पर बाहर की दवाएं लिखने और लाने का दबाव बनाने की शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें