रोटरीयन को सम्मानित करते मुख्य अतिथि चैयरमेन विजय कपूर ।
- फोटो : संवाद
कानपुर। रोटरी क्लब कानपुर की ओर से दादानगर स्थित होटल में रोटरी अभिनंदन समारोह में सदस्यों को सम्मानित किया गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि कोऑपरेटिव इस्टेट के चेयरमैन विजय कपूर, व्यवसायी मनोज अग्रवाल ने किया।
अध्यक्ष राजीव अग्रवाल ने स्वागत किया। इस मौके पर अनुराग जैन, गौरव अग्रवाल, राजीव टंडन, तौफीक अहमद को सम्मानित किया गया। बेस्ट रोटेरियन ऑफ द ईयर का सम्मान जिम्मी भाटिया और डॉ. रोनल को मिला।
सचिव दीपक अग्रवाल ने आगामी कार्यक्रमों की सूचना दी। इसके बाद म्यूजिकल नाइट का आयोजन हुआ। यहां मुकुल टंडन, राजबीर सिंह ग्रोवर, सुधीर मेहरोत्रा, तरुण खन्ना, अभिषेक सिंहानिया, सुशील चक, धनपत जैन, मनोज गुप्ता, अनुराग जैन आदि मौजूद रहे।