फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर दुष्कर्म मामलाः पीड़ित परिवार से मिलीं महिला आयोग की सदस्य प्रभा गुप्ता, मदद का दिया आश्वासन

Mon, 10 Jun 2019 10:08 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
घटनास्थल का निरीक्षण करतीं महिला आयोग की सदस्य प्रभा गुप्ता व अन्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के हमीरपुर जिले में बालिका से दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में तीसरे दिन सोमवार को राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रभा गुप्ता पीड़ित परिवार के घर पहुंची और परिजनों को ढाढ़स बंधाया। कहा वह उन्हें न्याय दिलाने के साथ हरसंभव सहायता दिलाने में मदद करेंगी। उनके साथ भाजपा महिला मोर्चा की महिला कार्यकर्ता, पूर्व विधायक युवराज सिंह, सदर एसडीएम आदि रहे। इस दौरान उन्होंने घटनास्थल का भी निरीक्षण किया।  
विज्ञापन


राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रभा गुप्ता सोमवार शाम करीब चार बजे गांव पहुंचीं और पीड़ित परिवार से मिलीं। बालिका के पिता व अन्य को ढाढ़स बंधाया। कहा परिवार को जल्द की मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक मदद दिलाई जाएगी। उन्होंने एसडीएम अजीत परेश, सीओ अनुराग सिंह व एसओ केके पांडेय को निर्देशित किया कि आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा मिले। इसके बाद वह घटना स्थल पर भी गईं। जहां उन्होंने कई लोगों के बयान भी लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें