पुलिस ने मुठभेड़ के बाद ओमपाल नाम के बदमाश को पकड़ लिया लेकिन उसके साथी भाग निकले। तब से पुलिस ओमपाल से पूछताछ कर रही थी। बुधवार तड़के करीब चार बजे ओमपाल पेशाब करने के लिए थाने के बाहर निकल गया।
उसके साथ पुलिसकर्मी भी गए लेकिन वह चकमा देकर फरार हो गया। चर्चा तो यह भी है कि पुलिसकर्मियों की मिलीभगत से बदमाश भागा है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
मामला अभी संज्ञान में नहीं है। अगर बदमाश थाने से भागा होगा तो जांच करवाकर कार्रवाई की जाएगी। - अनंत देव, एसएसपी