कानपुर। लखनऊ मंडल में बिना सूचना मेगा ब्लॉक बढ़ाने से कानपुर सेंट्रल से लखनऊ कई ट्रेनें फंसी रहीं। बुधवार को 18 ट्रेनें फंसी थीं। इसका असर गुरुवार को भी दिखाई दिया। कई ट्रेनें देरी से कानपुर सेंट्रल स्टेशन पहुंची। गुरुवार को ट्रेन नंबर-82502 तेजस एक्सप्रेस तीन घंटे, 12004 नई दिल्ली-लखनऊ शताब्दी छह, 15707 आम्रपाली एक्सप्रेस 03:30 घंटे, 12179 लखनऊ-आगरा फोर्ट इंटरसिटी दो, 12003 लखनऊ-नई दिल्ली शताब्दी 03:50 घंटे, 11110 लखनऊ-झांसी इंटरसिटी 03:45 घंटे, 02570 नई दिल्ली-दरभंगा स्पेशल चार घंटे लेट रहीं।
उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल ने बुधवार को कानपुर-लखनऊ रेल खंड पर आठ घंटे का ट्रैफिक और पावर ब्लॉक लिया था। यह ब्लॉक सुबह 09:25 से शाम 05:25 बजे तक अमौसी-मानक नगर स्टेशन और जैतीपुर-हरौनी सेक्शन के बीच था। ब्लॉक के दौरान लेवल क्रॉसिंग संख्या एलसी-05/सी और 06/सी के निकट आरसीसी बॉक्स पुशिंग, डीएन लाइन शिफ्टिंग व अन्य इंजीनियरिंग कार्य किए जाने थे। काम पूरा न हो पाने से बिना सूचना के ब्लाॅक बढ़ा दिया गया। इससे अप व डाउन लाइन की करीब 18 से अधिक ट्रेनें फंस गई। इससे पूरी रात ट्रेनें विलंब रहीं। गुरुवार सुबह ट्रेनों का संचालन सामान्य हो सका।
बुधवार को लेट हुईं ट्रेनें
12004 नई दिल्ली-लखनऊ शताब्दी छह, 15707 आम्रपाली एक्सप्रेस 03:30 घंटे, 12179 लखनऊ-आगरा फोर्ट इंटरसिटी दो, 12003 लखनऊ-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस 03:30 घंटे, 11110 लखनऊ-झांसी इंटरसिटी 03:45 घंटे, 82502 नई दिल्ली-लखनऊ तेजस दो, 02570 नई दिल्ली- दरभंगा स्पेशल चार घंटे लेट हुई। उतरेटिया-कानपुर सेंट्रल मेमू को रद्द किया गया जबकि कानपुर सेंट्रल स्टेशन से चार ट्रेनों को डायवर्ट किया गया।
वर्जन
मरम्मत कार्य में कभी-कभी देर हाे जाती है। बुधवार को भी ऐसा ही हुआ जिसमें कुछ ट्रेनें फंसी थीं। हालांकि, कई को डायवर्ट कर निकाला गया। - एसके जायसवाल, जनसंपर्क अधिकारी, लखनऊ मंडल