फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएलओ डयूटी लगाने का शिक्षामित्र व अनुदेशकों ने जताया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
झींझक (कानपुर देहात)। आगामी पंचायत चुनाव में शिक्षामित्र व अनुदेशकों की बीएलओ ड्यूटी लगाने का विरोध शुरू हो गया है। इसी क्रम में बुधवार को झींझक बीआरसी के सामने बैठकर शिक्षामित्र व अनुदेशकों ने आक्रोश जताया।
विज्ञापन

बुधवार को झींझक कस्बे के बीआरसी परिसर में हुई शिक्षामित्रों व अनुदेशकों की बैठक में प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के मंडल अध्यक्ष शशिभूषण सिंह ने कहा कि कम मानदेय में नौकरी करने वाले शिक्षामित्र व अनुदेशकों की बीएलओ ड्यूटी लगाई जाती है। शिक्षामित्र व अनुदेशक उसी क्षेत्र के रहने वाले हैं। इससे पक्षपात करने का आरोप लगता है।
तमाम महिला शिक्षामित्र ऐसी हैं, जिनके बच्चे छोटे हैं। तेज सिंह ने कहा कि शिक्षकों की बीएलओ ड्यूटी नहीं लगाई जाती है। जबकि उन्हें अधिक वेतन मिलता है। विरोध करने वालों में दिनेश राजपूत, हरपाल सिंह, धर्मेंद्र प्रताप, आशीष, रविंद्र सिंह, विनय यादव, अंजू चौहान, ज्योति गुप्ता, रंजना, शिवकुमार अग्निहोत्री, नरेंद्र सिंह, नरेश, प्रतिभा, रेनू, प्रीती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें